Surprise Me!

"पानी और खाने के बग़ैर 24 घंटे तक थाने में रखा" सदफ ज़फर की आपबीती

2020-01-15 213 Dailymotion

संशोधित नागरिकता क़ानून के ख़िलाफ विरोध-प्रदर्शन के बीच उत्तर प्रदेश में कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता सदफ ज़फर शामिल थीं। सदफ ज़फर को रिहाई मिल गई है। दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में कई विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर इस पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया।

गोन्यूज़ से बात-चीत में सदफ ज़फर ने बताया कि उन्हें रातभर थाने में बिना पानी और खाने के रखा गया। उन्होंने यूपी पुलिस को बदला लेने वाला बताया। देखिये गोन्यूज़ संवाददाता अंजलि ओझा की सामाजिक कार्यकर्ता सदफ ज़फर से खास बात-चीत।

more @ gonewsindia.com