Surprise Me!

गर्मियों में ठंड का एहसास चाहिए तो चले जाएं हिमाचल प्रदेश के कुफरी

2020-02-24 1 Dailymotion

शिमला से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित कुफरी भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है। समुद्र तल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुफरी गर्मियों के दौरान अपने सुखद माहौल और सर्दियों के दौरान शीतकालीन रोमांचक खेलो के लिए प्रसिद्ध है। कुफरी शब्दी की उत्पत्ति स्थानीय भाषा के कुफ्र शब्द से हुी है जिसका शाब्दिक अर्थ है 'झील'। आसपास के क्षेत्र में में सबसे ऊंचाई वाला यह पहाड़ी गंतव्य हिमालयी वन्य जीवन के लिए भी जाना जाता है जहां आप मोनाल सहित दुर्लभ एंटीलोप, फेलिन को आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के पहाड़ी ट्रेल्स के माध्यम से रोमांचक ट्रेकिंग का आनंद भी लिया जा सकता है। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से कुफरी आपके लिए कितना खास है।