Surprise Me!

लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं? 11 अप्रैल को मिलेगा जवाब, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी

2020-04-08 1 Dailymotion

pm-modi-to-discuss-video-conferencing-with-state-chief-ministers-on-saturday-on-lockdown

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब देशवासियों में लॉकडाउन को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस पर आखिरी फैसला शनिवार को लिया जा सकता है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संकट पर दूसरी बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करने वाले हैं।