उत्तर प्रदेश में बच्चों के पाठ्यक्रम में गीता शामिल होने के बाद हरियाणा में भी गायत्री मंत्र को शामिल किया जाएगा। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में गायत्री मंत्र की गूंज सुनाई जल्द देगी। स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रार्थना सभा के वक़्त गायत्री मंत्र का उच्चारण करेंगे। हरियाणा के स्कूलों में सुबह प्रार्थनासभा में गायत्री मंत्र शामिल किये जाने के फैसले का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वागत किया है।