Surprise Me!

नेशन रिपोर्टर: खालिस्तानी आतंकी अटवाल का निमंत्रण रद्द

2020-04-24 0 Dailymotion

ख़ालिस्तानी अंतरराष्ट्रीय सिख युवा संघ का आतंकवादी जसपाल अटवाल को कनाडा के पीएम के साथ डिनर के लिए आमंत्रित करने का मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ने लगा है। जिसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ़ से इस मामले में सफाई दी गई है।

कार्यालय का कहना है, 'ऐसा कभी नहीं हो सकता कि इस तरह के व्यक्ति (जसपाल अटवाल) को अधिकारिक रुप से निमंत्रण भेजा गया हो। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कैसे हुआ, फिलहाल हमने उसका निमंत्रण रद्द कर दिया है।'