गाजियाबाद में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटी. इसके कारण लॉकडाउन की खूब धज्जियां उड़ी. सभी मजदूर अपने शहर और राज्यों में लौटने के लिए पास बनवाने के लिए आए थे. लेकिन पास नहीं बन पाया. जिसके बाद मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया.