Surprise Me!

Amit Shah ने कहा- मैं बीमार नहीं, पूरी तरह स्वस्थ हूं...

2020-05-09 10 Dailymotion

कोरोना महामारी से लड़ रहे देश में सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें और फेक न्यूज भी जमकर चल रही हैं। इसी तरह की एक अफवाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर चल रही थी। इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए अमित शाह ने एक ट्‍वीट किया है।

इस ट्‍वीट के साथ उन्होंने एक संदेश भी शेयर किया है। संदेश में उन्होंने लिखा है कि मेरे स्वास्थ्य को लेकर मनगढ़ंत अफवाहें फैलाई जा रही थीं। कई लोगों ने तो मेरी मृत्यु तक की दुआ मांगी थी, लेकिन मैं स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है। गृह मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही थीं। उनका एक फेक ट्‍वीट भी वायरल हो रहा था जिसमें उन्हें भयानक बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा था।