Surprise Me!

Cyclone Nisarga का कहर शुरू, घरों की छत उड़ी, उखड़ गए बिजली के खंभे

2020-06-03 79 Dailymotion

चक्रवाती तूफान निसर्ग को लेकर महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के अलीबाग इलाके के तट से निसर्ग तूफान टकरा गया है। इस दौरान भयानक तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। चक्रवात निसर्ग दोपहर 1 बजे मुंबई के रायगड़ जिले से भी टकराया। इसके बाद इलाके कई घरों की छतों को नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे उखड़ गए। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि था कि बड़े घरों और झोपड़ियों के कारण बड़े नुकसान हो सकते हैं। छत उड़ सकते हैं और मेटल शीट्स उड़ सकती हैं। बिजली और फोन की लाइनों को नुकसान हो सकता है।

#CycloneNisarga #Maharashtra #Mumbai