सुशांत सिंह राजपूत का अचानक यूं चला जाना सभी को चौंका गया। वे एक अच्छे अभिनेता थे और फिल्म इंडस्ट्री में उनका संघर्ष जारी था। उनकी फिल्में अच्छी या बुरी हो सकती है, लेकिन उनके अभिनय के बारे में यह नहीं कहा जा सकता। छोटे से करियर में उन्होंने छाप छोड़ी थी।
दस फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया था और एक फिल्म में मेहमान कलाकार के रूप में नजर आए थे। औसतन उन्होंने पांच से सात करोड़ रुपये प्रति फिल्म मिले। एक अनुमान के अनुसार उनके पास कुल 60 करोड़ रुपये के आसपास की संपत्ति थी।
सुशांत शिव भक्त थे। अक्सर उनके सोशल मीडिया पोस्ट से यह बात झलका करती थी। ऊं शब्द और उसकी ध्वनि के बारे में भी वे अक्सर बातें करते थे।