कथित रिपोर्ट को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा गठित ‘ऑपरेशंस रिसर्च ग्रुप’ के रिसर्चर्स के हवाले से बताया गया था। अध्ययन में यह भी कहा गया था कि लॉकडाउन ने संक्रमण के मामलों में 69 से 97 प्रतिशत तक कमी कर दी l
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus In India) का संक्रमण मध्य नवंबर तक चरम पर पहुंचने और उस दौरान आईसीयू बेड और वेटिंलेटर की कमी वाली खबर का ICMR ने खंडन किया है। बता दें कि एक अध्ययन के हवाले से यह दावा किया गया था कि लॉकडाउन के कारण कोविड-19 महामारी आठ हफ्ते देर से अपने चरम पर पहुंचेगी।