Surprise Me!

कस्बे में कब्र बिज्जू का आतंक

2020-07-02 17 Dailymotion

भरथना कस्बे में दिखा कब्र बिज्जू का आतंक, मोहल्ले वासियों ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र। भरथना कस्बे में जंगली जानवर कबर बिज्जू की दहशत से कस्बा वासी काफी परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि रात होने के बाद कब्र बिज्जू सड़कों और मोहल्ले में टहलता हुआ दिखाई देता है। जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि हम लोग रात के समय घर से बाहर इसलिए नहीं निकलते हैं कि कहीं जंगली जानवर हम लोगों के ऊपर हमला कर दे। इस संबंध में मोहल्ले वासियों ने उपजिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र सौंपा है।