Surprise Me!

जीव विज्ञान में 3rd Rank लाने वाली Madhu Arya की Success Story

2020-07-28 88 Dailymotion

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं कक्षा की परीक्षा में 17 वर्षीय मधु आर्य ने जीव विज्ञान संकाय में पाया तीसरा स्थान।
श्योपुर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा है और उसने 500 में से 485 अंक हासिल किए।
मधु का सपना है कि वह आगे पढ़कर डॉक्टर बने।
उसके पिता कन्हैया लाल आर्य श्योपुर बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर जूते-चप्पल की छोटी सी दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के बावजूद मधु के पिता अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते।
मधु भी दिन-रात मन लगाकर पढ़ाई करती है। इसी का नतीजा है कि मधु 12वीं कक्षा में विज्ञान-जीव विज्ञान संकाय में प्रावीण्य सूची में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
उसके पिता बेटी की पढ़ाई के लिए सरकार से आर्थिक मदद की गुहार भी लगा रहे हैं।