Surprise Me!

हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन हेतु चलाया गया अभियान

2020-08-16 5 Dailymotion

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश के क्रम में जनपद के समस्त थानो द्वारा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्त हिस्ट्रीशीटरों को थाने तलब कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त नहीं है। साथ ही उन्हे भविष्य में भी अपराध से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार के अपराधी का साथ न देने हेतु सख्त हिदायत दी गयी तथा उन्हे यह भी बताया गया कि यदि किसी अपराध में प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से उनकी संलिप्तता पायी गयी तो उनेक विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उनके क्षेत्र व आस पास होने वाले अपराध एवं अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति की सूचना थाने पर देने हेतु भी बताया गया।