सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में सीबीआई केस की मुख्य आरोपी रिया
चक्रवर्ती से आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ कर रही है. शुक्रवार और शनिवार
के बाद आज एक बार फिर रिया से सीबीआई कुछ अहम राज उगलवाने की कोशिश
करेगी..... रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक के साथ संताक्रूज के DRDO
गेस्ट हाउस पहुंच चुकी हैं.