बीकेटी में कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार के आव्हान पर बेरोजगार युवाओं ने पकौड़े तलकर और चाय बेचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गले में अपनी शैक्षणिक डिग्रियां लटका कर पकोड़े तले तथा मोदी जी रोजगार दो की मांग कर के पकौड़े बेचे। बेरोजगार युवाओं ने कहा कि मोदी जी के 6 वर्षों के कार्यकाल में देश तथा उत्तर प्रदेश में लाखों पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न संस्थानों तथा कंपनियों से लाखों लोगों की छंटनी कर दी गई तथा वे बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारी से तंग रोजगार आए दिन आत्महत्या कर रहे हैं।