मैनपुरी जनपद में करहल के थाना प्रभारी रमाकर यादव ने रविवार को 20-20 हजार के इनामिया व गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी रामब्रेस पुत्र ज्ञान सिंह व मोहित उर्फ भोले पुत्र तजेंद्र पांडेय निवासी ग्राम ग्यामई करहल को गांव के बाहर पुलिया से हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों इनामी आरोपी के विरुद्ध आवश्यक लिखापढ़ी कर जेल भेजा है।