हाथरस मामले में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफ़नामा दाखिल किया है। हलफनामे में कहा गया है कि जब पीड़िता का शव जलाया गया, उस वक़्त वहाँ उनके परिवार के लोग मौजूद थे। यूपी सरकार ने कहा कि हिंसा और न बढ़े इसलिए परिवार के सदस्यों ने इसकी हामी भरी थी और जो कुछ किया गया वो क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया था।
हालांकि पीड़ित परिवार वालों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि यूपी सरकार ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है।
देखिए इसको लेकर हमारे सहयोगी अजय झा ने महिला कांग्रेस अध्य सुष्मिता देव से बात की।