शाजापुर: युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं कालापीपल विधायक कुणाल चोधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने नोटबंदी की घोषणा कर देशवासियों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया था। नोटबंदी की घोषणा करते वक्त काले धन पर वार, भ्रष्टाचार पर वार, आतंकवाद पर वार जैसे झूठ बोल कर देश को गुमराह किया गया। देशवासी नोटबंदी के प्रहार को भूले नहीं हैं।