Surprise Me!

सत्‍तानशीन हुआ एनडीए तो महागठबंधन में शुरू हुआ सिर फुटौव्‍वल

2020-11-16 324 Dailymotion

नीतीश कुमार ने सातवीं बार सीएम पद की शपथ ली. हालांकि उनके जोड़ीदार सुशील कुमार मोदी अब उनके साथ नहीं होंगे. अब तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बिहार के नए डिप्‍टी सीएम होंगे. नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली. दूसरी ओर महागठबंधन खेमे में खलबली मची है. शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस के खिलाफ आग उगला तो कांग्रस भी पीछे नहीं रही और आरोप लगा दिया कि शिवानंद तिवारी बीजेपी की भाषा बोल रहे हैं. आनन-फानन राजद नेता मनोज झा ने शिवानंद तिवारी के बयान को निजी बयान करार दिया है.