भरतपुर। ये तस्वीरें राजस्थान के भरतपुर से हैं। बच्चे, महिलाओं समेत कई लोग डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहे हैं। यह कोई शादी समारोह और अन्य कोई खुशी का मौका नहीं बल्कि शवयात्रा है। किसान दुर्ग सिंह को अंतिम विदाई दी जा रही है। खुशियां मनाई जा रही है। यह शवयात्रा पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें नाचते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी रहा है।