Surprise Me!

एमएलसी के चुनाव में हंगामा

2020-12-02 9 Dailymotion

फर्रुखाबाद में एमएलसी के चुनाव को लेकर खीचतान के बीच मतदान सम्पन हो गया। सपा का मतदाता बूथ के भीतर जाने से रोंकनें पर सपा और भाजपा नेताओं में झड़प हो गयी| जिसके बाद रोंके गये मतदाता को मतदान के लिए भीतर जाने दिया गया है|मतदान केंद्र के भीतर प्रवेश कर रहे सपा नेता (प्रधान) के साथ भाजपा नेताओं नें हाथापाई कर दी| सपा समर्थक शैलेन्द्र यादव मतदान केंद्र पंहुचे| उसी दौरान मौके पर पंहुचे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह आदि नें उसे टोंक दिया| भाजपा नेताओं नें उसकी मतदाता पर्ची मांगी तो उसे वह नही दिखा पाया| लेकिन उसके बाद भी वह मतदान केंद्र के भीतर जाने लगा| जिस पर भाजपा नेताओं नें रोंका ना रुकनें पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नें उनके साथ मारपीट कर दी| जिस पर जमकर हंगामा हुआ| बाद में रोंके गये मतदाता को मतदान के लिए भीतर भेजा गया|