Surprise Me!

गाजियाबाद: तेंदुए को लेकर आर्डिनेंस फैक्टरी में चला सर्च ऑपरेशन, कुत्ते का शिकार करते VIDEO

2020-12-05 1 Dailymotion

गाजियाबाद। मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्टरी व एएलटी सेंटर के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। तो वहीं, तेंदुए द्वारा कुत्ते का शिकार करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है। तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं। बता दें कि 24 नवंबर को राजकुंज में पहली बार तेंदुआ देखा गया था। उसके बाद वन विभाग को राजकुंज और इंग्राहम इंस्टीट्यूट परिसर में तेंदुआ के पंजों के निशान मिले थे। गुरुवार को पहली बार मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में तेंदुआ के पंजों के निशान मिले के साथ वीडियो भी वायरल हुआ है।