यूपी के अमेठी में सीएचसी पर तैनात डाक्टर और वार्ड बॉय का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत हैं, साथ ही साथ उन्होंने सीएचसी कैंपस में तांडव मचा रखखा है। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र के जामो सीएचसी का बताया जा रहा है। फिलहाल अमेठी सीएमओ ने कहा जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी, हम स्वास्थ्य केंद्र को मयखाना नही बनने देंगे। दरअस्ल जामो सीएचसी का वायरल ये वीडियो बीती रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि शराब के नशे में मदमस्त सीएचसी के डाक्टर और वार्ड बॉय ने पत्रकार से बदसलूकी की। ये उस समय हुआ जब एक पत्रकार मारपीट की घटना में घायल की खबर कवरेज करने के लिए गया था। यही नही वार्ड बॉय इस तरह नशे में गुम था कि वो क्या कह रहा है उसे इसका भी ज्ञान नही था। उसने खुलेआम कहा 'शराब पिया हूं जो करना है कर लो।'