Surprise Me!

उत्तरप्रदेश में जूतों की सोल पर लिखा मिला जातिसूचक शब्द 'ठाकुर', दुकानदार गिरफ्तार

2021-01-07 0 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जूतों पर लिखे जाति सूचक शब्द के कारण बवाल मचा हुआ है। जूते के सोल पर 'ठाकुर' शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद से दुकानदार और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। दरअसल, जब एक युवक दुकान से जूता खरीदने गया तो उसने जूते के सोल पर जातिसूचक शब्द 'ठाकुर' लिखा पाया जिसके बाद वह आग बबूला हो गया। युवक का नाम विशाल चौहान है। माना जा रहा है कि विशाल चौहान बजरंग दल का कार्यकर्ता भी है। वह बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे से जूते खरीदने गया था। विशाल चौहान ने इसके बाद जूते बेचने वाले दुकानदार और कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।