Surprise Me!

मौसमः कड़ाके की ठंड के बीच अभी और कितना गिरेगा तापमान

2021-01-25 129 Dailymotion

उत्तर भारत में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाक़ों से भी रविवार सुबह घने कोहरे की तस्वीरें देखने को मिलीं. कुछ दिन खुला मौसम रहने के बाद, ठण्ड एक बार फिर पूरे ज़ोर पर है. मौसम विभाग का अनुमान भी यही था कि 'जनवरी के अंतिम सप्ताह में ठण्ड एक बार लौटेगी और पूरे उत्तर भारत में शीत लहर को महसूस किया जा सकेगा.'