बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने 9 फरवरी को किए गए ट्वीट में खुद की तुलना हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep) से की थी. जिसके बाद कंगना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. कंगना हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं कि पंगा हो ही जाता है. जिस मेरिल स्ट्रीप से कंगना ने अपनी तुलना की थी वो ऑस्कर विनर एक्ट्रेस हैं. आज हम आपको बताते हैं कि कौन हैं मेरिल स्ट्रीप जिससे खुद की तुलना कंगना को पड़ी महंगी.