शाजापुर। लंबे समय के बाद शहर में मास्क व शारीरिक दूरी बनाए रखने संबंधी जो ऐलान प्रशासन ने बतौर एहतिहात करवाया। इसे लेकर एक बार फिर लॉकडाउन को याद करते हुए तरह-तरह की चर्चाएं लोगों के बीच होने लगी है। दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने लॉकडाउन की तरह शारीरिक दूरी ग्राहकों के बीच बनाए रखने के बीच गोल घेरे बनाने और दुकान के सामने रस्सी बांधने के साथ ही महाराष्ट्र और इंदौर में बढ़ते संक्रमण के चलते लॉकडाउन की बढती संभावनाओं के मद्देनजर माल की आवक और भाव में बढोतरी की चर्चाएं भी चल पड़ी है।