योगी सरकार के बयान पर अखिलेश यादव का वार
CM का एक बयान और सपा बीजेपी आमने-सामने
कोरोना पर हो रही बयानबाजी को सरकार ने बताया अफवाह
अखिलेश यादव ने सरकार के बयान पर किया सीधा कटाक्ष
योगी सरकार के बयान पर अखिलेश ने उठाए सवाल
अखिलेश यादव के वार पर बीजेपी ने भी किया पलटवार
सोशल मीडिया पर छिड़ा दोनों दलों के नेताओं में युद्ध
उत्तर प्रदेश सरकार का एक बयान अब प्रदेश की सियासत में बहस का नया मुद्दा बन गया है…और प्रदेश के दो बड़े दल और उनके नेता अब आमने सामने हैं और एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं जिससे प्रदेश में सियासी बवाल छिड़ा हुआ है…योगी सरकार की तरफ से ऑक्सीजन की किल्लत और दवाओं की कमी के संदेशों को अफवाह करार देने और उनको रोकने का बयान जबसे सामने आया है तब से समाजवादी पार्टी के नेताओं का पारा हाई दिखाई दे रहा है…सपा नेताओं का साफ कहना है कि लोगों की आवाज को पाबंद करने का सरकार का ये नया हथकंडा है जबकि सरकार के खुद के नेता ऑक्सीजन की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं और सरकार ऐसा रवैया अपनाकर हकीकत को सामने आने से रोकने का प्लान बना रही है जबकि सरकार की कोशिश होनी चाहिए कि ऐसी खबरों पर संज्ञान लेकर लोगों तक मदद पहुंचाई जाए…मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उप्र के ज़िम्मेदार पद पर बैठे लोग गैर-ज़िम्मेदार बयानबाज़ी न करें और लोगों की संपत्ति ज़ब्त करने की धमकी से जनता का मुँह बंद करने की कोशिश न करें. अफ़वाह भाजपा सरकार फैला रही है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है. सड़कों की तस्वीर झूठ नहीं बोलती... मान्यवर कृपया अपनी बंद ऑंखें खोलें!…अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को नसीहत देते हुए कहा कि जो हालात दिखाई दे रहे हैं वो हालात बेहद चिताजनक हैं उनको झुठलाने की जगह आंखें खोलकर हकीकत देखने की जरूरत है…पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जैसे ही ये ट्वीट किया उसके बाद सपा के और भी नेताओं ने ट्वीट किया और सरकार पर एक के बाद एक कई जुबानी तीर दागे…सपा नेता IP सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि मुख्यमंत्री @myogiadityanath आप अपने सरकारी बंगले से निकलिए भैसाकुंड बैकुंठ धाम मात्र ढाई किलोमीटर है, चले जाइये जलती सैकडों चिताओं को अपने आँखों से देखिए, 500 मीटर दूर आपके बंगले से सिविल अस्पताल है उसकी दशा देख आइये, एक फोन मिलाइये अपने मठ पर गोरखपुर का हाल पूछ लो झूठे सीएम साहब…इसके अलावा और भी कई नेताओं ने मामले पर निशाना साधा और सीएम योगी के बयान पर सरकार को जमकर लताड़ लगाई…सपा नेताओं का कहना है कि सरकार हकीकत छुपाने के लिए जितने हथकंडे अपना रही है अगर सरकार इतने हथकंड़े हालातों को सुधारने के लिए अपनाती तो फिर लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना ही नहीं पड़ता लेकिन सरकार की मंशा हर हाल में खुद को पाक साफ साबित करने की है आवाम मरती है तो मरे सरकार को इससे कुछ लेना देना नहीं है…ब्यूरो रिपोर्ट