Surprise Me!

मौर्य के बयान से साफ 2022 में कटेगा योगी का टिकट II क्या मौर्या होंगे अगले सीएम ?

2021-06-21 10 Dailymotion

2022 में क्या कटने वाला है योगी का टिकट ?
क्या मौर्या बनना चाहते हैं UP का अगला सीएम ?
क्या योगी की अब नहीं होगी कुर्सी पर ताजपोशी ?
मौर्या का बयान खोल रहा है BJP के अंदर की खींचतान !
देखिए आखिर क्यों योगी के नेतृत्व पर उठ रहे हैं सवाल ?
क्या उत्तर प्रदेश में योगी से ही नाराज है उनकी कैबिनेट ?
क्या कैबिनेट की शिकायत से केंद्रीय नेतृत्व योगी से है खफा ?
आखिर क्यों मौर्या ने कहा कोई भी बन सकता है सीएम ?

उत्तर प्रदेश की बीजेपी ईकाई में एक के बाद एक चौंकाने वाले कदम उठाए जा रहे हैं और एक के बाद एक बड़े और चौंकाने वाले बयान सामने आ रहे हैं…और सबसे बड़ी बात ये है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम करने वाले ही योगी आदित्यनाथ की छुट्टी होने के संकेतों वाले बयान दे रहे हैं…बीजेपी में पिछले महीने से चल रही खींचतान और उठापटक का नतीजा ये है कि अब सीएम योगी अगले सीएम होंगे या नहीं इसपर बयान आने लगे हैं और जो बयान सामने आ रहे हैं वो साफ बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ का टिकट 2022 में बीजेपी आलाकमान काटने वाला है और प्रदेश में सीएम की कुर्सी पर किसी और की ताजपोशी होने के प्रबल संकेत हैं…विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री का चेहरा केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा…स्वामी प्रसाद मौर्य से पहले इसी तरह का बयान यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दे चुके हैं…केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा कि साल 2022 में मुख्यमंत्री कौन होगा…वो योगी के अलावा कोई और भी हो सकता है…स्वामी प्रसाद मौर्य और केशव प्रसाद मौर्य के बयानों के बाद लग रहा है कि बीजेपी के मौर्या खुद सीएम बनना चाहते हैं…स्वामी ने कहा कि विधायक दल की बैठक में भी मुख्यमंत्री के नाम की मुहर लग सकती है…स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी का नाम लिए बिना वो का इस्तेमाल किया जो बताता है कि योगी से उनकी कैबिनेट में लोग किस कदर खफा हैं…स्वामी ने कहा कि साल 2017 में हमारे पास कोई चेहरा नहीं था…तब केंद्रीय नेतृत्व ने वो चेहरा दिया…इस वजह से साल 2022 में भी केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा कि वो चेहरा योगी आदित्यनाथ होंगे या फिर जीतने के बाद कोई नया नेता चुना जाएगा…उन्होंने कहा, बीजेपी अपनी परंपराओं के हिसाब से ही चलती है…पार्टी के नेता होने के नाते या बतौर स्वामी प्रसाद मौर्य मैं ये कह सकता हूं कि ये सब कुछ 2022 में चुनाव के बाद तय होगा…हाल ही में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा था कि 2022 में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा या चेहरा कौन होगा, ये केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा…ये मेरा विषय नहीं है…प्रदेश में लगातार हुईं बैठकों को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा था कि जिन बैठकों को आप मंथन का नाम दे रहे हैं, वे सिर्फ रूटीन बैठकें ही थीं…केशव प्रसाद मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से साफ है कि बीजेपी आगामी चुनाव में हार जीत को लेकर आशंकित है और इसीलिए अभी कोई बड़ा एलान नहीं करना चाहती…साथ ही ये भी संकेत मिलता है कि अगर बीजेपी 2022 में यूपी चुनाव हारी तो फिर तय मानिए…कि हार का ठीकरा योगी आदित्यनाथ के ही सिर फोड़ा जाएगा…ब्यूरो रिपोर्ट