Surprise Me!

आगरा में नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा- ब्रज से ही निकलेगा जीत का रास्ता

2021-08-08 948 Dailymotion

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों से कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का रास्ता ब्रज से होकर ही निकलेगा। रविवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज विलास में हुई बैठक में नड्डा ने संगठन और सरकार में समन्वय दुरुस्त करने के लिए सभी विधायकों और पदाधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही हर वरिष्ठ नेता को एक दिन बूथ पर रात्रि प्रवास करने के लिए कहा।