Surprise Me!

विद्युत झालरों से चमकने लगा श्रीकृष्ण जन्मस्थान

2021-08-28 1,039 Dailymotion

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां अब अपने शबाब पर पहुंच गई हैं। तीन दिवसीय उत्सव की सांस्कृतिक धूम शुरू होने जा रही है। तिराहे-चौराहे और यमुना के घाट विद्युत झालरों से चमकने लगे हैं। इन चौराहों पर सांस्कृतिक उत्सव के लिए मंच सजा दिए गए हैं। यहां ब्रज लोक कलाओं की प्रस्तुतियों के साथ भक्त तीन दिन तक कान्हा की लीलाओं का आनंद उठाएंगे।