बीकानेर. लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बादलों की मेहर बरसी। शाम को हुई झमाझम के बाद हमेशा की तरह सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह यातायात जाम सा हो गया। वहीं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश के समाचार मिले।