काशीपुर/जसपुर। उत्तराखंड के जसपुर में चल रहे रोजगार मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उद्घाटन किया जाना था। उनके जसपुर पहुंचने हेतु हेलिकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपेड की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री वहां नहीं गए। अब इसकी वजह सामने आई है। संवाददाता के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे का किसान संगठनों के आंदोलनकारी विरोध कर रहे थे। आंदोलनकारियों की ओर से उस हेलीपेड को निशाना बनाया गया, जहां मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरना था। घेराव होते देख अधिकारियों को मुख्यमंत्री वाला कार्यक्रम रोकना पड़ा।