Surprise Me!

दिल्ली की सड़कों पर उतरा युवाओं का हुजूम

2021-11-10 4 Dailymotion

गुरुवार को हजारों की संख्या में युवाओं ने केंद्र की मोदी सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ मार्च किया. लाल किले से संसद मार्ग तक प्रदर्शन कर युवाओं ने बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, शिक्षा बजट में कटौती और 13 प्वाइंट रोस्टर पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की.

हाल ही में लीक हुए एनएसएसओ के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि देश में बेरोजगारी पिछले 45 साल के उच्चतम स्तर पर है. एनएसएसओ के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी बेरोजगारी की दर 6.1 फीसदी है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आए बेरोजगारी के इस आंकड़ें ने केंद्र सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है.

युवाओं के मार्च को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया जिसके कारण मार्च अंतिम पड़ाव तक आते-आते विपक्ष का मंच बनता नज़र आया. ऐसा लगा की विपक्ष लोकसभा चुनाव से ठीक पहले युवाओं के इस मार्च के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है.

To watch this and many more videos, click on http://www.newslaundry.com/