दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार का दौर खत्म हो चुका है. प्रचार के दौरान न्यूजलॉन्ड्री ने आम आदमी पार्टी के राजेन्द्र नगर से उम्मीदवार राघव चड्ढा से बातचीत की.
न्यूजलॉन्ड्री से बात करते हुए राघव ने बार-बार दावा किया कि उनकी पार्टी एकबार बार फिर सरकार बनाने जा रही है.
बीजेपी नेताओं द्वारा कश्मीर, सीएए, शाहीन बाग आदि मुद्दों को हवा दी जा रही है. इससे डर लग रहा है? इस सवाल के जवाब में राघव ने कहा, "ये चुनाव काम पर लड़ा जा रहा है. जनता उन मुद्दों पर वोट डालती है जो उन्हें रोजमर्रा के जीवन में परेशान करती है. बिजली, शिक्षा, पानी, परिवहन, पर्यावरण जैसे मुद्दों पर जनता वोट डालती है और इसी मुद्दे पर वो वोट डालेगी."
शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल का संबंध आम आदमी पार्टी से जुड़े होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "ये मुद्दा भटकाने का प्रयास है. कपिल का परिवार कह रहा है कि आम आदमी पार्टी से उनका कोई लेना देना नहीं है."
*****
Support independent media and subscribe to Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree
Join our YouTube membership program: http://bit.ly/NLYouTubeMembership
To watch this and many more videos, click on http://www.newslaundry.com/
Follow and engage with us on social media:
Facebook: https://facebook.com/newslaundry
Twitter: https://twitter.com/newslaundry
Instagram: https://instagram.com/newslaundry