बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma ) इस वक्त अपनी फैमिली के साथ साउथ अफ्रीका की ट्रिप पर हैं। अनुष्का पिछले साल 2021 जनवरी में मां बनी हैं और 11 जनवरी को अपनी लाडली का पहला बर्थडे भी सेलिब्रेट करेंगी। अनुष्का उन पैरंट्स में से एक हैं जो पब्लिक और सोशल मीडिया से दूर अपने बच्चे के लिए प्राइवेसी चाहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपनी बच्ची का चेहरा अब तक फैन्स को नहीं दिखाया है। अनुष्का शर्मा के फैन पेज पर एक वीडियो इस वक्त सुर्खियों में है, जिसमें उनकी बिटिया वामिका की आवाज फैन्स का दिल जीत रही है।
#Anushkasharma #Viratkohli #Viralvideo