निवाड़ी. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के निवाड़ी (Niwari) जिले में राशन वितरण (ration distribution) में बड़ा घोटाला हुआ है। कोरोना काल सहित पिछले 4 साल के दौरान खाद्यान्न में तकरीबन 32 करोड़ रुपए का घोटाला (Scam) हुआ है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए कलेक्टर (collector) ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति (Food and Civil Supplies) के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में जुलाई 2017 से 28 सितम्बर 2021 तक खाद्यान्न वितरण में तकरीबन 32 करोड़ 5 लाख 60060 रुपए के घोटाले की आशंका जताई गई है।