बुरहानपुर जिले के आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं, इसी के तहत छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। छात्र लगातार आंदोलन कर अपना विरोध जता रहे हैं। छात्रों ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर इनकी मांगे नहीं मानीं गईं तो आने वाले समय में यह आंदोलन उग्र हो जाएगा।