Surprise Me!

'उन्हें समझाएंगे,फिर भी अगर कहीं जाना चाहती हैं तो जाएं', बीमा भारती के बगावती तेवरों पर बोले नीतीश

2022-08-18 1 Dailymotion

पटना, 18 अगस्त 2022। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जदयू में कोल्ड वार शुरु हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने विधायकों को मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। महागठबंधन सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लेसी सिंह को मंत्री बनाए जाने पर पूर्व मंत्री और जदयू विधायक बीमा भारती ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने लेसी सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मर्डर करवाती है, अगर नीतीश कुमार लेसी सिंह को नही हटाते हैं तो हम इस्तीफा दे देगे। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें जदयू से कोई दिक्कत नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी कोई परेशानी नहीं है।