भोपाल,10 सितंबर। फर्जी SDM में बनकर लोगों को ठगने वाली महिला नीलम पराशर इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गई। बता दे भोपाल पुलिस को भी इसकी तलाश थी। ये फर्जी SDM 3 माह से मिसरोद पुलिस को चकमा दे रही थी। दरअसल ये भोपाल में भी फर्जी एसडीएम बनकर एक शादी के प्रोग्राम में वृंदावन गार्डन में शामिल हुई थी। जहां राज्पाल भी पहुंचे थे। महिला वहां पर अपने साथ फर्जी गनमैन भी लेकर पहुंची थी। राजपाल के गार्ड्स ने फर्जी पुलिस वालों को पहचान लिया था। जिसके बाद महिला नीलम पराशर सहित दोनों फर्जी फर्जी गनमैन और ड्राइवर को पुलिस ने थाने में ले जाकर पूछताछ की थी, लेकिन फर्जी एसडीएम महिला के किसी रिश्तेदार ने सोर्स लगाकर महिला को छुड़ा लिया था। इसके बाद से महिला लगातार फरार थी। आइए जानते हैं महिला ने कैसे पुलिस को दे रही थी चकमा।