Surprise Me!

Ankita Bhandari Case: SIT ने इकट्ठा किये सबूत, अभियुक्तों पर कसा शिकंजा

2022-10-03 2 Dailymotion

Ankita Bhandari Case Update: अंकिता भंडारी केस में गठित SIT के मुताबिक जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग हुई है और डॉक्टरों से विस्तार से चर्चा की गयी है। मामले की जांच में सहायक सबूतों को भी इकट्ठा किया गया है। Ankita Bhandari Case से जुड़े अभियुक्तों से गहन पूछताछ की गयी और उन्हें क्राइम सीन पर ले जाकर SIT ने पूछताछ की। इसके अलावा वनत्रां रिपोर्ट के कर्मचारियों से भी मामले की पूरी जानकारी ली गयी है। Ankita Bhandari Case में 3 अभियुक्तों को Police ने रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने लोगों को अंकिता भंडारी मामले को लेकर अफवाहों से बचने की सलाह दी है। Ankita Bhandari Case की जाँच के लिये बनी SIT ने कहा है कि वो मामले की निष्पक्ष विवेचना कर रही है। इससे पहले के CM Pushkar Singh Dhami ने Ankita Bhandari Case के परिवार से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार परिवार की हर तरह से मदद करेगी।