Surprise Me!

सीएम के निर्देश पर इंदौर टीआई धनेंद्रसिंह भदौरिया सस्पेंड, शिवराज ने बताया था वसूलीबाज

2022-10-09 2 Dailymotion

सीएम शिवराज सिंह चौहान जिस टीआई पर नाराज हो रहे हैं... वो इंदौर क्राइम ब्रांच के धनेंद्र भदौरिया हैं और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के खासमखास हैं... इससे पहले जुलाई में एसपी ने इन्हें हटा दिया था लेकिन सात दिन में ही वापसी भी हो गई थी... भदौरिया भी खुद को गृहमंत्री का खास बताते हैं...सीएम के निर्देश पर क्राइम ब्रांच टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया को सस्पेंड कर दिया गया है.... क्राइम ब्रांच टीआई धनेंद्र सिंह भदौरिया पर भड़के सीएम ने यहां तक कह दिया है कि किसी टीआई को इस तरह गदर मचाने और वसूली की इजाजत नहीं दे सकते हैं... भदौरिया के खिलाफ शिकायतें तो ढेरों हैं लेकिन उद्योगपति जम्बू भंडारी और उनके बेटे श्रेयांस ने जब सांसद शंकर लालवानी और उच्च अधिकारियों को उनकी प्रताड़ना की कहानी सुनाई तो इसके बाद सब्र का बांध टूट गया....