Surprise Me!

शिवराज के मंत्री को हुआ दिग्विजय सिंह के दर्द छलकने का अहसास; देखें वीडियो

2022-10-27 144 Dailymotion

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी पर निशाना साधा है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी स्टीयरिंग कमेटी की घोषणा की है। इसमें दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है। विश्वास सारंग ने कहा- स्टेयरिंग कमेटी में उनको 29वें नम्बर पर रखकर उनकी बेइज्जती हुई है। इस बेइज्जती के बाद उन्हें कमेटी से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस कमेटी पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।