बाबा का धाम अब सड़क, रेलवे, हवाई और जलमार्ग से जुड़ चुका है। धाम के सबसे करीब कैंट, सिटी और काशी स्टेशन हैं। इसके अलावा मैदागिन और गोदौलिया से ई रिक्शा और पैदल भी बाबा के धाम में दर्शन के लिए आ सकते हैं। ज्ञानवापी का गेट नंबर चार वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए है। इसके अलावा सरस्वती फाटक, ढुंढिराज गणेश द्वार और गंगा द्वार से भी श्रद्धालु बाबा के धाम में प्रवेश कर सकते हैं। मंदिर चौक तक मोबाइल ले जाने की सुविधा के बाद से श्रद्धालुओं का रूझान और भी बढ़ा है।