मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सामने अपना मानदेय बढ़ाने की मांग की। ग्वालियर के महाराज बाड़े पर अटल गौरव दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम को सीएम ने संबोधित किया। इसी दौरान आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन की कॉपिया लहराकर सीएम के सामने अपनी मांग रखी। पुलिस बल ने इन कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश भी की। हालांकि कार्यकर्ता सीएम को ज्ञापन नहीं दे पाईं।