Surprise Me!

पार्षदों को बैठक में बुलाकर परिषद भवन पर जड़ दिया ताला, बीजेपी का अपनों के खिलाफ ही प्रर्दशन

2023-01-04 46 Dailymotion

कई राजनीतिक वजहों से चर्चा में रहने वाली डबरा नगरपालिका एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल यहां 12 से ज्यादा पार्षद परिषद की बैठक में शामिल होने पहुंचे तो पहुंचे तो नगर पालिका के दफ्तर पर ताला लगा मिला। यह देख यहां पहुंचे पार्षद भड़क गए। नाराज पार्षदों ने मुर्गा-मुर्गी और भेड़ बकरी लेकर गेट के बाहर प्रर्दशन करना शुरु कर दिया। खास बात ये है कि यहां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर इमरती देवी ने बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशियों को हराकर अपने समर्थकों को जीत दिलाई थी। अब आज बीजेपी के ही पार्षद अपने अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन करते नजर आए।