सोशल मीडिया पर एक आईपीएस अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर वह 20 लाख रुपये मांगते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन विपक्ष ने इसको लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी वीडियो ट्वीट किया है। इसे मेरठ में तैनात एक अधिकारी का बताया जा रहा है, लेकिन मेरठ पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि यह वीडियो दो वर्ष पुराना है जिसका संबंध मेरठ से नहीं है। प्रकरण के संबंध में पूर्व में ही जांच पूरी हो चुकी है।
#AkhileshYadav #IPS #UttarPradesh #SamajwadiParty #ViralVideo #20Lakh #HWNews