चलिए अब बात कर लेते हैं इसके ट्रेलर की तो ‘औहाम’ (Auhaam) की कहानी शिवा और रिया नामक कपल पर लिखी गई है जो एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग जाते हैं। शादी के बाद दोनों ख़ुशी-ख़ुशी रहने लगते हैं और दोनों की एक बेटी भी होती है। फिर एक दिन अचानक रिया गायब हो जाती है। इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी। पत्नी की तलाश करते हुए शिवा पुलिस (Police) के पास पहुंच जाता है और फिर शुरू होती है रिया की तलाश। रिया की तलाश के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती है जो सभी की कल्पनाओं से बाहर होती हैं