उत्तराखंड के क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांतिदल के स्थापना दिवस पर देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर बवाल हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। इस दौरान यूकेडी दो गुटों में बंटी नजर आई। यूकेडी के शीर्ष नेताओं का आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद देहरादून स्थित यूकेडी कार्यालय में जमकर बवाल, हंगामा हुआ और कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की।
~HT.95~