India Alliance Meet Today Live Updates: 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की तीसरी दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की बैठक में कोई खास चर्चा नहीं हुई। वहीं माना जा रहा है कि दूसरे दिन की बैठक में विपक्षी दलों के बीच सीट शेयरिंग और गठबंधन के संयोजक के नाम पर चर्चा हो सकती है। वहीं, इससे पहले मुंबई में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि इस बार की बैठक में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की संख्या 26 से बढ़कर 28 हो जाएगी। पढ़िए, इंडिया गठबंधन की बैठक से जुड़े सभी लाइव अपडेट।
~HT.95~